बरेली जिले में 2 दिन के लिए इंटरनेट सेवा बंद ठप

शांति व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी मोबाइल कंपनियों द्वारा प्रदान की जा रही इंटरनेट सेवा को आज दिनांक 19 दिसंबर 2019 की रात्रि 11:00 बजे से दिनांक 21 दिसंबर 2019 के प्रातः 10:00 बजे तक बरेली जनपद के संपूर्ण क्षेत्र में इंटरनेट सेवा फिलहाल बाधित कर दी गयी है । उक्त के साथ ही इंटरनेट से संबंधित सभी लूप लाइन एवं लीज़ लाइन भी निष्क्रिय एवं बंद कर दी गयीं हैं ।