लखनऊ-
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एस.एस.पी.) के निर्देशन में क्राइम ब्रांच लखनऊ व तालकटोरा पुलिस टीम द्वारा अन्तरजनपदीय ज्वैलरी शाॅप चोरों के गिरोह का पर्दाफाश,
- 03 शातिर चोर गिरफ्तार,
- चोरी की गयी 07 किलो 300 ग्राम चाँदी के अाभूषण बरामद।
लखनऊ में यूपी 100 पुलिस के द्वारा किए गए कामों में-
- मानक नगर प्लेटफार्म नंबर 1 एक व्यक्ति के ट्रेन से गिरने की सूचना पर PRV 0475 द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में उपचार हेतु ले जाया गया उसके बाद वहां से घायल को रेफर कर दिया गया जिसको ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया ।
- नियर डिवाइडर के पास गुडंबा मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्महत्या का प्रयास करने की सूचना पर PRV0502 ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आदमी जिसने मिट्टी का तेल डाल रखा था उसको बाहर सकुशल सुरक्षित जगह ले जाकर समझाया, जान बचाई ।
- गोयल काम्पलेक्स हास्पिटल में पैसे के लेन-देन को लेकर हो रहे हंगामे की सूचना पर 0490 ने अस्पताल मैनेजमेंट से बात कर गरीब मरीज का बकाया रूपया माफ कराया तथा उन्हें ग्राम नईबस्ती पुवारन पुरवा बरौलिया घाट थाना जरवल, जिला बहराइच के लिए रवाना करवाया ।
- बुद्धेश्वर चौराहा के पास एक आदमी टावर पर चढ़ने तथा आत्महत्या करने का प्रयास करने की सूचना पर PRV474 ने मौके पर पहुंचकर उसे समझा-बुझा कर नीचे उतारा ।
- मोहान रोड़ ,नगवा नाला के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 4 लोगो को एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया तथा विपक्षी डम्फर UP78BN5418 के चालक को थाना बंथरा के सुपुर्द किया उक्त हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी थाने को घटना की पूरी जानकारी दी गयी ।