के पी शर्मा ओली ने नेपाल के प्रधानमंत्री पद की ली शपथ

नेपाल की कम्‍युनिस्‍ट पार्टी (यूएमएल) के अध्‍यक्ष के पी शर्मा ओली ने नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है । राष्‍ट्रपति बिद्यादेवी भंडारी ने आज शाम काठमांडू में श्री ओली को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई । श्री ओली दूसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं । ऐतिहासिक चुनाव सम्‍पन्‍न होने के दो महीने बाद बहुप्रतीक्षित वाम गठबंधन सरकार का गठन हुआ है ।

तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम में शेर बहादुर देउबा के इस्‍तीफा देने के कुछ ही घंटे के बाद नए प्रधानमंत्री का शपथ ग्रहण हो गया । यह ओली मंत्री परिषद में सीपीएन (यूएमएल) के दो मंत्री शामिल किए गए हैं । वहीं गठबंधन की सहयोगी सीपीएन माओवादी केन्‍द्र ने दोनों दलों के विलय के बाद सरकार में शामिल होने का फैसला किया है।