भारतीय क्रिकेट-दल की चिता धूधू कर जलती हुई!

★ आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय

‘भारतीय क्रिकेट-दल’ पिछले कुछ दिनों से ‘कोमा’ में पड़ा हुआ था; उपचार किया जा रहा था; किन्तु सब व्यर्थ रहा। १० मिनट-पूर्व उसके वर्तमान अस्तित्व का अवसान हो चुका था; अरथी श्मशानघाट पहुँच चुकी थी। भारतीय क्रिकेट एसोसिएशन के प्रमुख अधिकारी अमित शाह के बेटे जय शाह और राकेश शुक्ल ने मुखाग्नि दी है। पूरे भक्तिभाव के साथ रवि शास्त्री और महेन्द्र सिंह धोनी ने संयुक्त रूप से चिता में आग लगा दी है।
इस समय चिता ‘धूधू’ करके जल रही है। दरिया और नदियों के घड़ियाल श्मशानघाट पर आ जुटे हैं और शोकाकुल दिखाते हुए, आँसू बहा रहे हैं।

(सर्वाधिकार सुरक्षित– आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय, प्रयागराज; ७ नवम्बर, २०२१ ई०।)