हरदोई – मुख्यमंत्री के विकास प्राथमिकता के 70 प्रारूपों से सम्बन्धित विकास एवं निर्माण कार्यों से सम्बन्धित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कहा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास, सड़क, सेतु, विद्यालय, आंगनबाड़ी, शौचालय तथा सांसद निधि आदि से होने वाले कार्यों को संबंधित विभाग के अधिकारी प्राथमिकता पर तय समय में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
कार्यदायी संस्था यूपीआरएनएस के विद्यालय आदि निर्माण की खराब प्रगति पर नाराजगी जताते हुए निर्देश दिये सात विद्यालयों का निमार्ण पूरा कर 25 तक हैण्डओवर करे तथा शेष 09 विद्यालयों का निर्माण 04 मार्च 2019 तक हर हाल में पूर्ण करायें।
मुख्यमंत्री/प्रधानमंत्री व सांसद आदर्श गांवों में पेंशन, पेयजल, विद्युत, बाल विकास आदि की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री एवं सांसद आदर्श ग्रामों के समस्त विकास तथा निर्माण विभाग के अधिकारी प्राथमिकता पर करायें। मनरेगा की खराब प्रगति पर भी जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए डीसी एनआरएलएम को निर्देश दिये मानव सृजन दिवस बढ़ाये जाये और इस कार्य में लापरवाही करने वाले प्रधान एवं सेक्रटरी के विरुद्ध कार्यवाही करें।
19 गौशालाओं में कर्मचारी नियुक्त करने के संबंध में जिलाधिकारी ने डीसी एनआरएलएम को निर्देश दिये इस संबंध में तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए कर्मचारी नियुक्त करायें।
ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजना के संबंध में अधिशासी अभियंता जलनिगम ने बताया कि वर्ष 2017-18 की 13 में से 11 का संचालन शुरू कर दिया गया है और शेष दो परियोजनाओं को शीघ्र प्रारम्भ कराया जायेगा। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि परियाजनाओं को चालू करने के साथ ग्राम के कनेक्शन लेने वाले लाभार्थियों का भी चयन कर लिया जाये तथा शेष परियोजनाओं का कार्य गुणवत्ता परक समय से पूर्ण करायें।
राशन कार्ड सीडिंग के संबंध में जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि पात्र राशन कार्ड लाभार्थियों की सीडिंग कराने के साथ खाद्यान्न भी उपलब्ध करायें। आजिविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह गठन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने डीसी एनआरएलएम को निर्देश दिये शासन द्वारा लक्ष्य के अनुरूप स्वयं सहायता समूहों का गठन कर समय उसे उन्हें प्रशिक्षण एवं अन्य सुविधायें उपलब्ध करायें।
वृद्धावस्था, निराश्रित एवं दिव्यांग पेंशन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि लाभार्थियों की पेंशन समय से उनके खातों में भेजी जाये तथा समाज एवं अल्प संख्यक कल्याण विभाग से छात्रवृत्ति पाने वाले विद्यालयों को छात्र- छात्राओं की छात्रवृत्ति की फीडिंग समय से कराकर उनकी छात्रवृत्ति उनके खातों में भेजी जाये। समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्यान, पीडब्लूडी, बाल विकास, जल निगम, कृषि आदि विभागों द्वारा करायें कार्यो की गहनता से जानकारी ली। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी एसके रावत, पीडी श्रीनिवास, उप कृषि निदेशक डा0 आशुतोष कुमार मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी आदि संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।