जो शहीद हुए है उनकी जरा याद करो कुर्बानी

रामू वाजपेयी-


पाली (हरदोई)- बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी भरखनी इकाई द्वारा कारगिल में शहीद हुए आबिद खां को नमन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवम तिवारी के नेतृत्व में हुआ।

भारतीय जनता पार्टी की पाली इकाई के कार्यकर्ताओं ने शहीद आबिद खां की मजार पर जाकर साफ सफाई की और मजार स्थल की धुलाई की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रीतेश दीक्षित “प्राची” जी मौजूद रहे। उन्होंने मजार पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

उसके बाद में शहीद आबिद केे भाई के द्वारा आबिद के बारे में जानकारी दी गयी जिसे सुनकर सभी की आंखे नम हो गयी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रामू अग्निहोत्री, मुकेश कुशवाहा, अजीत बाजपेई, अनुज मिश्र, प्रकाश चंद्र, शोभित मिश्र, अंकित, अमित, कृष्णमोहन, आशुतोष मिश्र, प्रियम अग्निहोत्री, जयकरण सिंह, सत्यम तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।