● जेसीबी से खुदाई कर जमीन में गड़े 3 दर्जन से अधिक ड्रम सहित लगभग 10 कुंतल लहन कराया गया नष्ट ।
कौशांबी। मिलावटी कच्ची देसी शराब पीने से प्रदेश के कई जिलों में हुई मौत ,जैसी विभीषिका को रोकने के लिए पूरे जनपद में अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध अभियान चलाकर छापेमारी कार्यवाही की जा रही है।
सैनी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा घुमाई में अवैध शराब कारोबारियों के ठिकानों को नष्ट करने के लिए पुलिस अधीक्षक कौशांबी के निर्देशन में सिराथू सर्किल ऑफीसर रामवीर सिंह, उप जिलाधिकारी सिराथू प्रखर उत्तम, थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह, चौकी प्रभारी मनोज कुमार राय, उप निरीक्षक अजहर जमाल तथा सिराथू आबकारी निरीक्षक अर्चना पांडे की टीम की संयुक्त कार्यवाही से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। जेसीबी से खुदाई करवाकर 3 दर्जन से अधिक जमीन में गड़े ड्रम में भरे लगभग 10 कुंटल लहन को नष्ट करवाया गया। छापामार कार्यवाही की सूचना मिलते ही अवैध शराब कारोबारी जंगल की ओर फरार हो गए। मौके से 2 लीटर मिलावटी देसी शराब की बोतल भी मिली। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध देसी शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
कौशांबी से ब्यूरो रिपोर्ट