कछौना (हरदोई) : विकास खण्ड कछौना के गैसिंहपुर गांव में सोमवार को विश्व जल संरक्षण दिवस के अवसर पर आदर्श सेवा समिति द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में एचसीएल फाउंडेशन की तरफ से आए मुख्य अतिथि योगेश कुमार ने कहा जन सहयोग के माध्यम से वर्षा जल का संरक्षण करें, और जल की उपयोगिता को समझते हुए जरूरत के अनुसार ही जल का प्रयोग करें। जनप्रतिनिधि ग्रामीण क्षेत्र के तालाबों का जीर्णोद्धार करायें जिनमें 12 महीने पानी भरा रहे और पशु-पक्षी आदि को पीने का पानी मिल सके। जल शक्ति अभियान के दौरान वर्षा जल के संचयन के लिए सभी कार्यालयों, विद्यालयों, पंचायत भवन आदि में वाटर हार्वेस्टिंग प्लाण्ट बनवायें जाये ताकि अधिक से अधिक का जल संचयन हो सके।
उन्होने ग्रामीणों से अपील की कि वर्षा जल का संचयन करें और नहाने, कपड़ा धोने, खाना बनाने आदि में पानी का कम से कम प्रयोग करें और जल संचयन के प्रति आम लोगों को भी जागरूक करें।
इस अवसर पर एचसीएल फाउंडेशन की तरफ से योगेश कुमार, सौरभ, संजय व आदर्श सेवा समिति की ओर से शेषधर द्विवेदी, सत्येंद्र राणा, संजय सोलंकी, मोहम्मद नौशाद, अमन, शिवम, ग्राम प्रधान अनिल सिंह, प्रधानाचार्य ग्रोवर सहित गणमान्य पुरुष व महिलाएं उपस्थित रहें।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता