कछौना – शराब के नशे मे धुत कोतवाली क्षेत्र के बेरुआ गाँव निवासी अशोक जोशी के पुत्र सुरेन्द जोशी ने सोमवार को गाँव के ही एक युवक की हत्या किये जाने की फर्जी अफवाह देकर रात भर पुलिस को परेशान किया । नाराज पुलिस ने फर्जी अफवाह देकर गुमराह करने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के बेरुआ गाँव निवासी अशोक जोशी के पुत्र सुरेन्द जोशी ने सोमवार की रात शराब के नशे में डायल 100 पर फोन कर गाँव के एक युवक की चाकुओ से गोद कर हत्या किये जाने की फर्जी सूचना दे दी । सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गयी और कोतवाल जावेद अहमद जो कि पुलिस अधीक्षक की मीटिग में थे अपने उच्चाधिकारियों को सूचना देकर घटना स्थल पर रवाना हो गये । वह रात भर परेशान दौड़ती रही । ग़ाँव पहुँच कर जानकारी ली तो पता चला कि ऐसी कोई घटना नहीं हुयी तो पुलिस ने उस नम्बर पर फिर फोन कर घटना की जानकारी ली तो युवक ने बताया कि गाँव के किनारे लाश पडी है । इस पर पुलिस पूरी रात खेतों को खंगालती रही और रात भर युवक पुलिस को गुमराह करती रहा । कोतवाल जावेद अहमद ने बताया कि फर्जी सूचना के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है ।