कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। दो सौ 24 में से दो सौ 22 विधानसभा क्षेत्रों के लिए वोट डाले जाएंगे। मतगणना 15 मई को होगी। जयनगर विधानसभा क्षेत्र का चुनाव भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार बी. एन. विजय कुमार के निधन के कारण स्थगित कर दिया गया है। राजराजेश्वरी नगर का चुनाव भी धन, उपहार और अन्य सामग्री के वितरण से संबंधित शिकायतें मिलने के बाद स्थगित कर दिया गया है। अब इस क्षेत्र में मतदान 28 मई को होगा। दो सौ 19 महिलाओं सहित कुल दो हजार छह सौ 55 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
कर्नाटका के नामी राजनेता विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया 1983 से चामुंडेश्वरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे है। उन्होंने यहां से पांच बार जीत हासिल की है। पिछली बार उन्होंने वरूणा से चुनाव जीता था। सिद्धरमैया इस बार बारहवीं विधानसभा क्षेत्र से भी चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी राज्याध्यक्ष वी.एस.यडुयेरप्पा शिकारीपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। 1983 से अभी तक छह बार यहां से चुनाव जीत चुके हैं। जे.डी.एस. राज्याध्यक्ष श्री कुमार स्वामी रामनगरा से तीन बार जीत चुके हैं। वह इस बार चनपटना से भी चुनाव लड़ रहे हैं।