Breaking News

कैराना लोकसभा उपचुनाव में दो निर्दलीय उम्‍मीदवारों के पर्चे खारिज

उत्‍तर प्रदेश में कैराना लोकसभा उपचुनाव के लिए कल नामांकन पत्रों की जांच के बाद दो निर्दलीय उम्‍मीदवारों के पर्चे खारिज कर दिए गए। नूरपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सभी दस नामांकन सही पाए गए हैं। 14 मई तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। दोनों उपचुनावों के लिए कुल 26 पर्चें दाखिल किए गए। मतदान 28 मई को होगा और वोटों की गिनती 31 मई को होगी।