कौशाम्बी-फतेहपुर कनवार बॉर्डर का भी सीओ रामवीर सिंह व थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने किया भ्रमण

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस का सख्त पहरा, सीओ ने दिए आवश्यक निर्देश

कौशांबी। नव वर्ष के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कौशांबी के निर्देशन में जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सैनी थाना क्षेत्र में शराब पीकर तीन सवारी वाले बाइक चालकों को पुलिस ने खूब सबक सिखाया। कईयों को चेतावनी देकर छोड़ा तो कुछ को थाने भी पकड़ कर लाया गया।

तेज रफ्तार कई बाइक का चालान भी किया गया। सीओ सिराथू रामवीर सिंह मय थाने की फोर्स लेकर क्षेत्र में भ्रमण कर चेकिंग अभियान चलाया।