महाकाव्यमेध सम्मान समारोह जबलपुर में 201 कृतियों का हुआ विमोचन

अविचल प्रभा पत्रिका को वर्ल्ड ऑफ बुक रिकॉर्ड लंदन द्वारा सम्मानित किया गया

जबलपुर- साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली का महाकाव्यमेध सम्मान समारोह एवं वार्षिकोत्सव का जबलपुर की होटल दत्त रेजीडेंसी में श्री गणेश मुख्य अतिथि आचार्य भगवत दुबे ने माँ सरस्वती के सन्मुख दीप प्रज्वलन व पूजन अर्चन से किया।

समारोह की संयोजिका छाया सक्सेना ने बताया कि मंत्रोच्चार आचार्य भानुप्रसाद वेदालंकार जी ने किया। प्रथम सत्र के मंचासीन अतिथि में मुख्य अतिथि आचार्य भगवत दुबे विशिष्ट अतिथि श्रीमती अर्चना मलैया श्रीमती छाया त्रिवेदी डॉ. कामना श्रीवास्तव श्री राजेश पाठक प्रवीण रहे। संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मन्त्र महासचिव तरुण सक्षम राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित एवं छगनलाल गर्ग विज्ञ चंद्रपाल सिंह चंद्र ने प्रथम सत्र में संस्थान के रचनाकारों द्वारा सृजित 201 कृतियों का विमोचन किया गया। जिसमें 101 आहुति, 31 इदनन्नमम शामिल हैं।

द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि आचार्य भानु प्रताप वेदालंकार विशिष्ट अतिथि नरेंद्र दत्त जी एड.कविराज तरुण सक्षम डॉ. छगनलाल गर्ग विज्ञ चंद्रपाल सिंह चन्द्र ने अविचल प्रभा पत्रिका के नशा मुक्ति विशेषांक के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन का सम्मान प्राप्त किया। यह सम्मान वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन से पधारी जनरल सेकेट्री तिथि भल्ला के कर कमलों से महासचिव तरुण सक्षम को प्रदान किया गया जिसमें राजवीर सिंह मन्त्र डॉ. राजेश पुरोहित मौजूद रहे।