दिल्ली :- साहित्य संगम संस्थान आजादी का अमृत महोत्सव गूगल मीट के माध्यम से मना रहा है, जिसमें देश-विदेश के साहित्यकार पूरे जोश में भाग ले रहे हैं । दिनांक 20/01/2022 को संध्या 4 बजे से संध्या 5.40 तक साहित्य संगम संस्थान के बिहार इकाई को समय दिया गया था, जिसमें कुल तेईस कवि/कवयित्रियों द्वारा अपनी रचना की प्रस्तुति की गई ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार इकाई के अध्यक्ष लाल बच्चन पासवान द्वारा की गई और संचालक के रूप में सरोज शुक्ला तथा प्रवीणा कुमारी ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया । संस्थान के केंद्रीय इकाई के अध्यक्ष राजवीर सिंह मंत्र, कार्यकारी अध्यक्ष कुमार रोहित रोज, सह अध्यक्ष मिथलेश सिंह मिलिंद और प्रमाणन अधिकारी संगीता मिश्रा की उपस्थिति से कार्यक्रम काफी प्रभावित रहा । इस कार्यक्रम में जिन कवियों ने देशभक्ति का समां बांधा, वे हैं- सुजाता प्रिय समृद्धि, अंजली राॅय, शिल्पी कुमारी, संतोष कुमार, सीमा पासवान, आचार्य नीरज कुमार त्रिपाठी, अरविंद भट्ट, प्रिया पांडे, एस के वर्मा कविराज, रंजन कुमार प्रसाद, अर्चना राय, कुमकुम कुमारी ‘काव्याकृति’, राजीव जिया कुमार, गौतम उमेश, श्रेष्ठ वर्मा, कवि दिलीप कुमार झा, गुलशन कुमार साहसी, उमेश राज, हर्षा प्रिया और रश्मि गुप्ता ।