कछौना हरदोई:- खाद्य रसद मंत्री अतुल गर्ग ने कछौना में सरकारी धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जिसमें केंद्र प्रभारी से पूरी जानकारी ली व इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी चेक किया।
भ्रष्टाचार की हालत देखिए जाँच के समय मौके पर कोई किसान न मिलने पर फर्जी किसान खड़ा कर दिया गया । जिसकी सच्चाई मीडिया कर्मियों ने मंत्री के समक्ष रखी । मंत्री को अवगत बताया कि धान खरीद केंद्रों पर से किसानों को भगा दिया जाता है जिसके कारण किसान अपनी उपज मार्केट में औने पौने दामों में बेचने को विवश हैं। गल्ला मंडियों में आढ़ती के हाथ धान बेच रहे हैं जिससे किसानों को उनकी उपज का मूल्य नहीं मिल पा रहा है।
बिचौलिए व अधिकारियों के गठजोड़ के आगे किसान बेबस है। मीडिया कर्मियों द्वारा खाद्य रसद मंत्री के सामने सच्चाई रखना आला अधिकारियों को नागवार गुुुजरा । श्री गर्ग ने कहा कि किसी भी किसान को कोई धान बिक्री में समस्या हो उन्हें तत्काल अवगत कराएं । मीडिया कर्मियों द्वारा खाद रसद मंत्री के सामने सच्चाई बयां करना कई कोटेदारों को नागवार गुजरा ।