Breaking News

बिलग्राम में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

सचिव/तहसीलदार, विधिक सेवा प्राधिकरण बिलग्राम ने बताया है कि तहसील सभागार बिलग्राम में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन तहसीलदार बिलग्राम की अध्यक्षता में कोविड-19 प्रोटोकाल नियमों का पालन करते हुए वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारियों तथा पराविधिक स्वयं सेवकों को मुख्य रूप से अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के बच्चों को कोविड-19 की सुरक्षा के विषय पर विधिक जानकारी दी गयी, जिसमें पराविधिक स्वयं सेवक संघ के सदस्यगण प्रदीप कुमार (लीगल ऐड क्लीनिकल) तथा मित्र कुमार गुप्ता, प्रेमचन्द्र, जेबा खातून, जुलेखा खातून, प्रमोद कुमार, आशीष कुमार, रईसपाल सिंह, आनन्द कुमार, समर सिंह आदि मौजूद रहे।