तहसील सभागार बिलग्राम में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया

सचिव/तहसीलदार, विधिक सेवा प्राधिकरण बिलग्राम ने बताया है कि तहसील सभागार बिलग्राम में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन तहसीलदार बिलग्राम की अध्यक्षता में कोविड-19 प्रोटोकाल नियमों का पालन करते हुए गूगल मीट के माध्यम से किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारियों तथा पराविधिक स्वयं सेवकों को मुख्य रूप से कोविड-19 के विषय पर विधिक जानकारी दी गयी, जिसमें पराविधिक स्वयं सेवक संघ के सदस्यगण प्रदीप कुमार (लीगल ऐड क्लीनिक) तथा समर सिंह, आनन्द कुमार, आशीष तिवारी, कु0 जुलेखा खातून, रईस पाल, प्रेमचन्द्र आदि मौजूद रहे।