गौसगंज, हरदोई : विकास खण्ड कछौना क्षेत्र के गौसगंज में प्राचीन शीतला माता मंदिर है, जिसके विकास के लिए सामाजिक कार्यकर्ता रवीश कुमार सिंह टिंकू आगे आए हैं। उन्होंने मंदिर के विकास के लिए अथक प्रयास किए हैं और आगे भी करते रहेंगे।
मंदिर के विकास के लिए अशोक अग्रवाल सदस्य विधानसभा परिषद के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा गया है। जिसमें लिखा है विकासखंड कछौना क्षेत्र के गौसगंज में सई नदी के किनारे मां शीतला देवी मंदिर ऐतिहासिक व पौराणिक स्थल है, जिसको पर्यटन स्थल विकसित कराए जाने की आवश्यकता है। इस ऐतिहासिक स्थल को प्रशासन के द्वारा अवैध कब्जेदारो से मुक्त करवाया गया। अतः आपसे अनुरोध है कि पर्यटन विभाग से इसको विकसित कराए जाने हेतु पत्र में लिखकर सूबे के मुखिया के पास भेजा गया। गौसगंज निवासी सामाजिक कार्यकर्ता रवीश कुमार सिंह टिंकू ने सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल का गौसगंज क्षेत्र की जनता की तरफ से आभार जताया है।
रिपोर्ट- पीडी गुप्ता