लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में अग्निदेव के प्राकट्य के साथ शुरू हुई यज्ञ की परिक्रमा, जयकारों से गुंजायमान हो उठा भरखनी गांव

रामू बाजपेयी-

भरखनी (हरदोई)- जिले के भरखनी गांव में चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शुक्रवार को वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ श्री अग्निदेव का प्राकट्य हो गया।अग्निदेव के प्राकट्य के साथ ही भक्तों का हुजूम यज्ञ की परिक्रमा के लिए दौड़ पड़ा और पूरी श्रद्धाभक्ति के साथ सैकडों की संख्या में भक्त परिक्रमा कर रहे हैं।

आपको बताते चलें कि भरखनी में उदयनारायणाचार्य त्रिदण्डी स्वामी जी के तत्वावधान में एक विशाल महायज्ञ का आयोजन चल रहा है जिसमें 4 नवंबर को मन्दिर में विशाल श्री हनुमान जी, शंकर भगवान माता पार्वती,श्री गणेश जी शेरावाली माता तथा दुर्गा भवानी की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम सम्पन्न होगा। उसके बाद 5 नवंबर को यज्ञ की पूर्णाहुति होकर भव्य महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा।इसके साथ ही सत्संग प्रवचन व भजन संध्या का कार्यक्रम भी चल रहा है।