अझुवा मंडी परिसर के अंदर मंडी शुल्क व यूजर टैक्स लगाने के विरोध में मंडी सचिव का व्यापारियों ने किया घेराव

मसुरिया दीन मौर्य

कौशाम्बी : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर नगर पंचायत नगर पंचायत अझुवा के व्यापारियों ने मंडी समिति के विरोध में नारेबाजी करते हुए सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करते हुए व्यापारियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा ।

गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रहरि ने मंडी शुल्क और लगाए गए यूजर टैक्स को व्यापारियों के हित के विरुद्ध व कठोर निर्णय बताया । व्यापारियों ने ज्ञापन देते हुए कहा कि जब व्यापारी दुकानों का किराया देते है तो फिर यूजर टैक्स लगाने का क्या औचित्य है । मंडी के कारोबारियों पर मंडी शुल्क एवं लाइसेंस शुल्क समाप्त किया जाय । ज्ञापन मंडी सचिव को देकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री तक भेजने की मांग की ।

इस मौके पर व्यापार मंडल अध्य्क्ष रमेश चंद्र अग्रहरि ,रमेश प्रसाद केसरवानी ,कपूर चंद्र केसरवानी ,विक्की केसरवानी प्रदीप कुमार ,रामप्रकाश केसरवानी ,संदीप कुमार ,सरवन केसरवानी ,ओमप्रकाश ,दुर्गा प्रसाद ,रोहित कुमार ,भरत साहू गंगा प्रसाद ,सोनू अग्रहरि, ओमप्रकाश, टंडन, मुकेश कुमार, श्याम बाबू केसरवानी सहित गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे ।

जिला ब्यूरो चीफ आईवी 24 न्यूज़, कौशांबी