हरियावां पुलिस का वाहन चेकिंग का सघन अभियान

अनीस सिंह :

जनपद हरदोई के थाना हरियावां क्षेत्र के निकट कुरसेली तिराहे पे हरियावा पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया जिसमें बिना हेलमेट के बिना मास्क व तीन सवारी चलने वालों के 4 लोगों के वाहन के चालान काटे व 2000 रुपए का समन शुल्क प्राप्त किया व वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी और कहा की बिना मास्क व हेलमेट न लगाकर चलने वालो को बिल्कुल बक्सा नहीं जाएगा घर पर रहे सुरक्षित रहे जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकले अन्यथा न निकले ।

इस मौके पर थाना प्रभारी अरुणेश कुमार गुप्ता , उपनिरीक्षक जनार्दन सिंह व पुलिस बल हरियावां के जवान मौके पर मौजूद रहे ।