शरदेन्दु मिश्र ‘राहुल’ (Sub Editor IV24 NEWS)
बघौली क्षेत्र की हथियाई ग्रामसभा में आज भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के जिला प्रचार मंत्री सुशील कनौजिया के द्वारा गाँव के वंचित वर्ग के लोगों को मास्क वितरण का आयोजन किया गया जिसमें बघौली थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक आर डी रावत के द्वारा वितरण किया गया ।
इस वितरण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय युवा राहुल द्वारा गांव निवासियो को उचित सामाजिक दूरी और साफ-सफाई रखनेककी सलाह दी, उपनिरीक्षक आर डी रावत ने लोगो से कहा कि गाँव में जो लोग बाहर से पलायन कर आ रहे है और उनमे कोई लक्षण दिखे तो तुरन्त उनकी सूचना जल्द से जल्द अपने गाँव के प्रधान या थाने में दें जिससे हम सब मिलकर देश को इस महामारी से बचा सके ।