खोये मोबाइलों की बरामदगी के बाद पुलिस अधीक्षक ने मालिकों को दिए वापस

कौशाम्बी : जनपद के विभिन्न तरीकों से खोये हुए कीमती मोबाइल सेटो की बरामदगी हेतु चलाये गये अभियान में क्षेत्राधिकारी अपराध व प्रभारी सर्विलांस सेल तथा प्रभारी इंटेलिजेंस विंग टीम द्वारा कुल 25 अदद मोबाइल चोरों से बरामद कर उनके उपभोक्ताओं को दिनांक 22/09/20 को पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में आमंत्रित कर उनके सेटो को वापस किया गया।

उपरोक्त गुम हुए मोबाइल सेट की बरामदगी उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त दिल्ली, महाराष्ट्र, बंगाल आदि से की गई। अपने अपने गुम हुए मोबाइल फ़ोन पाकर इस पुलिस कार्य मे लोगो को पुलिस के प्रति विश्वास की भावना उत्पन्न हो गयी। तथा लोगो ने खूब प्रशंंसा करते हुए पुलिस अधीक्षक को धन्यवाद दिया।

जिला ब्यूरो चीफ एमडी मौर्य की रिपोर्ट