प्रेम पर पहरे से क्षुब्‍ध प्रे‍मी और प्रेमिका ने लगाई फांसी

  • एक ही पेड़ पर एक ही डाल में लगाई फांसी ।
  • ग्रामीणों के अनुसार कई सालों से चल रहा था दोनों का प्रेम प्रसंग ।

बिलग्राम (हरदोई)- कोतवाली बिलग्राम क्षेत्र के बरौनी गांव में प्यार में साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाला एक प्रेमी जोड़ा इस तरह अपनी जिंदगी की जंग हार जाएगा शायद ही किसी ने सोचा हो। प्यार की कसमें खाने वाले ये दोनों प्यार में जी नहीं पाए तो मौत को गले लगा लिया। परिवार वालों ने दोनों का मिलना-जुलना क्या बंद करवाया दोनों फांसी के फंदे पर ही झूल गए।

दोनों ‌में पिछले दो सालों से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। दोनों एक साथ जीने-मरने की कसमें खा चुके थे लेकिन परिजन शादी नहीं होने देना चाहते थे। लेकिन प्रेमोन्मत्त प्रेमी युगल के एक ही पेड़ पर एक ही डाल पर फांसी के फंदे पे लटकते शव मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया है।

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के बरौनी गांव में एक ही गांव की रहने वाली युवक व युवती का काफी समय से प्रेम सम्बन्ध चल रहा था और इसी बीच युवती की शादी तय हो गई और मंगनी भी घर वालों ने कर दी। इसके बाद प्रेमी युगल परेशान हो उठा । दोनों के प्रेम की चर्चा जब शुरू हुई तो परिजनों ने दोनों पर पाबंदी लगा दी। दोनों एक ही गांव के थे ऐसे में दोनों परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। मामला बढ़ा तो ‌परिजनों ने युवती के बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी । यह दोनों को और नागवार गुजरा। ऐसे में दोनों ने एक साथ मरने का फैसला किया और दोनों चुपचाप निकल कर गांव के बाहर खेत पर पहुंच गए । वहां दोनों एक चारपाई से रस्सी निकालकर एक पेड़ पर एक ही डाल में फांसी के फंदे पर लटक गए।

इधर जब दोनों के लापता होने की चर्चा चली तो उनकी खोजबीन शुरू की गई। खोजबीन के घंटों बाद जब ‌‌परिजन खेत की तरफ लौटे तो फांसी के फंदे पर दोनों को झूलते हुए देख उनके होश उड़ गए। गांव के बाहर प्रेमी युगल का शव एक ही फंदे पर पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई।शग्रामीणों से प्राप्त सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया। जानकारी के मुताबिक मृत प्रेमी युगल एक-दूसरे से बेहद प्यार करता था और शादी करना चाहता था लेकिन एक ही गांव होने के चलते परिवारीजनों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की बारीकी से तफ्तीश में जुट गई है।

लड़की की शादी के कार्ड भी छप गए थे

पुलिस ने बताया कि आरम्भिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का लग रहा है।वहीं पुलिस के मुताबिक उन्हें ग्रामीणों से ये जानकारी मिली है कि गांव के निवासी युवक-युवती के बीच काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन लड़की के घर वालों ने इस रिश्ते से मन कर दिया था और लड़की की शादी कहीं अन्यत्र तय कर दी थी।गांव वालों ने बताया कि लड़की की शादी के कार्ड भी छप गए थे।इस दौरान जब दोनों को लगा कि उनका विवाह अब संभव नहीं है तो उन्होंने एक साथ मरने का फैसला किया और जंगल में जाकर एक ही फंदे से फांसी पर झूल गए।प्रेमी युगल की मौत के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है और दोनों ही परिवार उनके इस कदम से गमजदा हैं।