एलपीजी गैस भरा टैंकर पलटा लेकिन बड़ा हादसा टला

मथुरा से नेपाल जा रहा एलपीजी गैस से भरा एक टैंकर थाना क्षेत्र हरपालपुर के कटरा-बिल्हौर हाईवे मार्ग पर बद्रीपुरवा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। संयोग यह रहा कि गैस का रिसाव नहीं हुआ। अन्यथा बडा हादसा टल गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे जाम खुलवाया।
हरदोई के हरपापुर थाना क्षेत्र के कटरा बिल्हौर-हाईवे मार्ग पर मथुरा के गैस प्लांट से 17 टन एल पी जी गैस से भरा एक टैंकर रुपडिया बॉर्डर नेपाल जा रहा था। यह टैंकर थाना क्षेत्र के बद्रीपुरवा गांव के पास हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे हाईवे पर अफरा तफरी मच गई। हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना पाकर मौके पर प्रभारी निरीक्षक संतोष कमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।टैंकर के पलटने के बाद गढ़गंगा मेरठ निवासी ड्राइवर अमित मौके से फरार हो गया।मौके पर मिले टैंकर के हेल्पर शाहजहांपुर जिले के रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के रौसर गांव निवासी रामाकांत ने बताया की टैंकर की इंजन की पिंन टूटने से यह हादसा हुआ। सूचना कंपनी के अधिकारियों को हुई तो मौके पर पहुंची इंजीनियर की टीम ने अपनी देखरेख में कैप्सूल जेसीबी के माध्यम से उठवाया। इस दौरान दोनों तरफ का ट्रैफिक रोके रखा गया।