ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

हरदोई- कोतवाली देहात के खदरा रेलवे क्रासिंग के समीप ट्रेन से गिरकर ससुराल से घर आ रहे युवक की मौत हो गई। हादसे से परिजनो में कोहराम मच गया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।     

कोतवाली देहात के आशा गांव निवासी अश्वनी (27) पुत्र रामासरे मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिनो बेहंदर अपनी ससुराल गया। जहां से रविवार की शाम कछौना आया। कछौना में ट्रेन पर सवार होकर शहर के रेलवे स्टेशन आ रहा था। रास्ते में ही खदरा क्रासिंग के समीप अचानक किसी प्रकार वह ट्रेन से नीचे गिरा और मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना जीआरपी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से मिले आधार कार्ड के पते पर परिजनो को अवगत कराया। जिसपर परिजन भी पहुंच गए। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो के सुपुर्द कर दिया गया। मृतका की पत्नी शिल्पी बताई गई है। वह अपने माँ-बाप का इकलौता वारिस था।