वायु प्रदूषण की स्थिति के दृष्टिगत प्रत्येक जोन क्षेत्रांतर्गत निर्माणाधीन भवनों के स्वामियों द्वारा खुले में बिना ग्रीन शीट लगाये किये जा रहे निर्माण अथवा खुले स्थानों पर रखी गयी भवन निर्माण सामग्रियों को ढकने तथा मार्गों फुटपाथों पर से निर्माण सामग्रियों को हटवाते हुए ऐसे भवन स्वामियों के विरूद्ध नोटिस निर्गत कर उनके ऊपर अर्थदण्ड अधिरोपित किये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित कराये जाने के साथ ही खुले में कूड़ा जलाने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध नगर निगम निगम अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही किये जाने हेतु नगर आयुक्त श्री अजय कुमार द्विवेदी द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में समस्त नगर अभियन्ताओं जोनल अधिकारियों द्वारा आज दिनांक 15.11.2021 को निम्नानुसार कार्यवाही की गयी, जिसका जोनवार विवरण निम्नवत् है:-
जोन-1 क्षेत्रांतर्गत मुरली नगर गेट नं0-2, एफ ब्लाॅक रिवर बैंक कालोनी, बर्फखाना, डिसूजा रोड, बेनी प्रसाद रोड, ओम नरायण बंसल मार्ग पर भवन निर्माणकर्ताओं के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए रू0 2,000/- का जुर्माना वसूला गया।
जोन-2 क्षेत्रांतर्गत लेबर कालोनी, मालवीय नगर, अम्बेडकर नगर, राजाजीपुरम, ऐशबाग, राजाबजार, मोतीलाल नेहरू नगर, चन्द्र भानु गुप्त नगर, व तिलक नगर कुण्डरी रकाबगंज वार्ड में इंद्राणी नगर, शास्त्राी नगर रोड, मोती नगर महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के सामने, चरक चैराहा, भदेवां टेलिफोन एक्सचेज, न्यू जनता प्लास्टिक स्टोर के सामने, तालकटोरा रोड, मील रोड स्थित विभिन्न भवन निर्माणकर्ताओं के विरूद्ध नोटिस जारी करते हुए लगभग 32.40 टन मलवा को मार्गों से हटवाते हुए रू0 3,400/- का जुर्माना वसूला गया।
जोन-3 क्षेत्रांतर्गत महानगर, विवेकानन्दपुरी, फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड में द्वारिकापुरी कालोनी, फैजाबाद रोड डालीगंज, मोहन मेकिंग रोड डालिगंज लकड़मण्डी, गोड़ियन पुरवा डालीगंज, शंकर नगर, निराला नगर बोगेन बिलिया पार्क के सामने, अलीगंज सेक्टर-जे, सेक्टर-ए बड़ा चांदगंज, शादाब कालोनी, चांदगंज गार्डेन में लगभग 32.50 टन मलवा को मार्गों से हटवाने की कार्यवाही की गयी।
जोन-4 क्षेत्रांतर्गत एम0जे0 ग्राण्ड लाॅन के पास, नर्राबाबा चैराहा विक्रांत खण्ड, ओमेक्स रेजिडेन्सी, सरसवां अर्जुनगंज, स्टेडियम रोड, अर्जुनगंज व पेपर मिल कालोनी क्षेत्रा में निर्माणकर्ताओं के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए लगभग 21.50 टन मलवा को मार्गों से हटवाते हुए कुल रू0 24,800/- जमा कराये जाने की नोटिस निर्गत की गयी।
जोन-5 क्षेत्रांतर्गत बाबूकंुज बिहारी, गीतापल्ली, गुरूगोविन्द सिंह, ओमनगर वार्ड के अन्तर्गत कैलाशपुरी सर्विस रोड, गीतापल्ली रैन बसेरा के आगे, पटेल नगर आर्दश नगर में आर्य समाज मंदिर के पास, पुराना सरदारी खेड़ा व हसनपुर तिराहे के पास में मलवा के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए लगभग 15 टन मलबे का निस्तारण कराया गया साथ ही भवन निमार्णकर्ताओं के विरूद्ध नोटिस जारी करते हुए रू0 6,000/- का जुर्माना वसूला गया।
जोन-6 क्षेत्रांतर्गत बालागंज कैटल कैंचिग कालोनी, दुबग्गा से मल्लहपुर पुलिस चैकी तक, कैम्पवेल रोड, एल0आई0सी0 आॅफिस के सामने चैक के आस-पास इत्यादि क्षेत्रों से लगभग 22 टन मलवा को मार्गों से हटवाते हुए रू0 10,500/- का जुर्माना वसूला गया।
जोन-7 क्षेत्रांतर्गत इन्दिरा नगर, लाल बहादुर शास्त्राी(द्वितीय) वार्ड अन्तर्गत लिबर्टी काॅलोनी, सी-ब्लाॅक लाल बहादुर शास्त्राी(प्रथम) वार्ड अन्तर्गत ए-ब्लाक, मैथलीशरण गुप्त वार्ड क्षेत्रांतर्गत बी-ब्लाॅक से मलवा का उठान कराते हुए भवन स्वामियों के विरूð नोटिस जारी करते हुए रू0 3,000/- का जुर्माना वसूला गया।
जोन-8 क्षेत्रांतर्गत एल्डिको उद्यान-2, उतरेठिया अण्डरपास के पास, शहीदपथ सर्विस रोड, बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी, आयावर्त के आस पास के क्षेत्रों से लगभग 11.60 टन मलवा उठवाते हुए सम्बन्धित के विरूद्ध नोटिस निर्गत करते हुए रू0 8000/- जुर्माना वसूला गया।
उक्त के अतिरिक्त लखनऊ में बढ़ रहे वायु प्रदूषण, स्मोग के दृष्टिगत नगर निगम द्वारा वायु की गुणवत्ता सुधार हेतु प्रदूषण नियंत्राण हेतु वृहद अभियान के अन्तर्गत आलमबाग, तालकटोरा, अर्जुनगंज, शहीदपथ, बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी, महात्मा गांधी मार्ग, गोमती नगर, इन्दिरा नगर, चारबाग, राजाजीपुरम, मोहान रोड, बी0एन0 रोड, हजरतगंज, राजाजीपुरम, आकांक्षा परिसर, इंजिनियरिंग काॅलेज, बेलदारी लेन, लालबाग, पिकनिक स्पाॅट रोड, पालिटेक्निक चैराहा, बी0बी0डी0, न्यू हाईकोर्ट रोड, इन्द्रागंाधी प्रतिष्ठान, शाहनजफ रोड, ऐशबाग, विकास नगर, राम राम बैंक चैराहा, सुंदर बाग, मकबूलगंज, घसीयारी मण्डी, नाका हिण्डोला, अमीनाबाद, 60 फिटा रोड, तालकटोरा रोड, टिकैटगंज ऐशबाग, राजाजीपुरम, मोहान रोड, मील रोड, बी0एन0 रोड, तुलसीदास मार्ग इत्यादि मार्गों क्षेत्रों में स्प्रिकलिंग मेकेनिकल रोड स्वीपिंग तथा टैंकरों के माध्यम से पानी का छिड़काव किया गया। इस कार्य हेतु सभी 8 जोन में वाटर स्प्रिकलिंग मशीन, मैकेनिकल सेटिंग एवं वाटर टैंकरों से छिड़काव कराते हुए ।फप् लेवल कम किए जाने का प्रयास किया गया।