मामूली कहासुनी में मार-पीट

 हरदोई- बिलग्राम क्षेत्र के गांव  में मामूली कहासुनी पर एक व्यक्ति को जमकर लाठी डन्डो से पीट दिया । मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है । मिली जानकारी के मुताबिक डाभा गांव निवासी अनिल कुमार गांव में घर से निकल कर जा रहे थे तो मामूली कहा सुनी में उन्हें निर्मल कुमार व राम दिनेश ने बुरी तरह पीट दिया । सी एच सी में चिकित्सीय परीक्षण कराकर पत्नी अनीता देवी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है ।