-2 माह पूर्व हुई युवक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा
-3 लोगों को किया गिरफ्तार आला कत्ल डंडा व गड़ासा बरामद
-5 मार्च को कासिमपुर में हुई थी हत्या
5 मार्च को कासिमपुर थाना क्षेत्र के ज्ञान खेड़ा मजरा करलावा में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से हत्या में प्रयुक्त डंडा व गड़ासा बरामद करते हुए तीनों को जेल भेज दिया है।
थाना कासिमपुर के ज्ञान खेड़ा मजरा करलावा निवासी जमील का चचेरा भाई वसीम 4 मार्च की रात से गायब हो गया था। जो दूसरे दिन भी घर वापस नहीं आया था।दूसरे दिन उस मामले की गुमशुदगी दर्ज की गई थी।वहीं 7 मार्च को कचहरी के पास नाले में वसीम का शव पड़ा पाया गया था।शव देखने से लग रहा था युवक की हत्या की गई है और किसी खास मकसद से हत्या के बाद शव को नाले में फेंका गया था।
मामले की विवेचना चल रही थी।इस हत्या के खुलासे के लिए एसपी विपिन कुमार मिश्रा के निर्देशन में एएसपी ज्ञानंजय सिंह व सीओ संडीला के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कासिमपुर अमित भदोरिया लगे हुए थे।एसओ के मुताबिक गठित की गई टीम में एसआई जितेंद्र प्रताप सिंह सिपाही ज्ञानेंद्र शुक्ला रामकृष्ण द्विवेदी पुरुषोत्तम वर्मा दीपक निर्माण और चालक हरिहर सिंह की टीम ने गांव के ही मृतक के गांव के ही उस्मान उर्फ वसी पुत्र छुटकन के साथ अशरफ पुत्र सरदार आजाद पुत्र गुलजार निवासी रसूलपुर खरिका को गिरफ्तार किया।
इन लोगों से जब पूछताछ की गई तो इन लोगों ने वसीम की हत्या की बात कबूल करते हुए हत्या में प्रयुक्त डंडा गड़ासा व वसीम की पेंट बरामद करा दी।एसओ ने बताया कि पूछताछ के दौरान हत्या के कारणों के बारे में इन लोगों ने बताया वसीम के उस्मान की पत्नी से अवैध संबंध थे।वसीम का उसके घर आना जाना था जिससे उसकी पत्नी के बीच के प्रेम संबंध बन गए और एक दिन उसमान ने अपनी पत्नी को वसीम के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।अपनी पत्नी को गैर मर्द की बाहों में आपत्तिजनक हालत में देखकर वह बर्दाश्त ना कर सका और वसीम की हत्या की साजिश रचने लगा।जिसके बाद एक प्लान के मुताबिक इन तीनों ने उसे हत्या कर दी और सब को नाले के पास फेंक दिया था पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।