20जनवरी इंडियन रोटी बैंक हरदोई द्वारा जनपद की कई नई शाखाओं का उद्घाटन किया गया। शहर के रेलवेगंज व जनपद के बेनीगंज स्थिति इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में रेड क्रॉस सोसाइटी की राष्ट्रीय सदस्य मारिया जोशीफीना रही विशेष अतिथि के रुप में रोटी बैंक के संरक्षक सुशील अग्रवाल रहे जैसा की विदित है।इंडियन रोटी बैंक कई प्रदेशों और जिलों में कार्य कर रही है।इसी से प्रभावित होकर मारिया जोशीफीना दूर देश से कार्य देखने के लिए भारत आई और उन्होंने रोटी बैंक के कार्यों की सराहना करते हुए कहा यह बहुत ही अच्छा कार्य है जहां भारत में ही नहीं बल्कि विश्व की आबादी का एक छोटा तबका भूखा होता है। उसी को दूर करते हुए रोटी बैंक कि यह बहुत ही अच्छी पहल है।इसके उपरांत विशिष्ट अतिथि के रुप में पधारे सुशील अग्रवाल ने कहा इंडियन रोटी बैंक एक ईश्वरीय कार्य है। इसके सभी सदस्यों की जितनी सराहना की जाए कम ही होगी इसके उपरांत संस्थापक विक्रम पांडे ने कहा कि रोटी बैंक सिर्फ हरदोई ही नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष में फैलाना उनका उद्देश्य है। और बहुत ही हर्ष होता है जब हरदोई से शुरू हुई रोटी बैंक आज फिलीपींस के लोगों तक पहुंच रही है यह हम सब हरदोई वासियों के लिए बहुत ही गर्व की बात है रोटी बैंक हमेशा हर जरूरतमंद के साथ है इसके बाद हरदोई रोटी बैंक के संयोजक अरुणेश पाठक ने कहा कि हरदोई रोटी बैंक विगत 110 सप्ताह से हरदोई में कार्यरत है हरदोई के हर जरूरत मंदों के साथ है।आने वाले समय में हम सिर्फ भूखे को भोजन ही नहीं साथ में रोजगार भी वअन्य चीजें उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे यह एक ईश्वरीय कार्य है।और इस कार्य में लोगों की दुआएं मिलती है।जो कि हम लोगों को ऊर्जा प्रदान करती हैं। इसके उपरांत इंडियन रोटी बैंक के मीडिया प्रभारी अमरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि रोटी बैंक को इतना सहयोग मिल रहा है ।कि हरदोई शहर से शुरू होने के बाद भारत वर्ष के कई जिलों हरदोई जिले के कई जिलों में कई तहशीलों में खुल चुकी है।संडीला रोटी बैंक का उद्घाटन किया गया उसके उपरांत कल लखनऊ में तीन शाखाओं का उद्घाटन किया जाएगा लोगों के सहयोग से ही रोटी बैंक कार्यरत है।उसके बाद नाथ त्रिपाठी स्वागत करते हुए कहा अगर ऐसे ही लोगों ने साथ दिया तो वह दिन दूर नहीं जब भारतवर्ष के सभी राज्यों में इंडियन रोटी बैंक की स्थापना हो जाएगी और भारत जैसे देश में भुखमरी खत्म हो जाएगी बाहर से आए सदस्यों का स्वागत जिला संयोजक रेशमा गुप्ता संयोजक अंकित शुक्ला के द्वारा किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री प्रेम प्रकाश अग्रवाल निधि शुक्ला अखिलेश राज निर्मल अरुण पाठक विकास गुप्ता सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
*=========================*
*पिहानी संवाददाता अभिषेक वैश्य के साथ डाॅ शवीह अब्बास@डाॅ शिफा की रिपोर्ट।*