(कछौना-हरदोई)- कोतवाली कछौना में जनवरी माह के तृतीय शनिवार को *थाना समाधान-दिवस* का आयोजन किया गया, जिसमें कुल चार शिकायतें प्राप्त हुई। सभी शिकायतें राजस्व संबंधी रही। इस थाना समाधान दिवस को नायाब तहसीलदार संडीला *तनुजा निगम* की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। प्राप्त राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों में पतसेनी देहात निवासी सच्चेराम पुत्र भीखा व परमेश्वर पुत्र कान्हा ने क्रमशः अपनी भूमि पर विपक्षियों द्वारा किए गए अवैध रूप से कब्जे व तालाब पर किए गए अवैध कब्जे की शिकायत की। टिकारी ग्राम सभा के निवासी छोटक्के पुत्र इन्दल ने अपने गाँव में तालाब पर अवैध कब्जे की शिकायत की, वही ग्राम सभा गाजू के उपग्राम बहदिन के निवासी काशीनाथ पुत्र श्रीपाल ने मेढ़बंदी समस्या को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। समाधान दिवस पर गठित एंटी भूमाफिया टीमें ग्राम सभा मतुआ व गढ़ी कमालपुर में सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को भूमाफियायों से मुक्त कराने हेतु रवाना की गई। नायाब तहसीलदार ने कानूनगो व लेखपालों को राजस्व संबंधी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण करने हेतु आदेश दिया। इस थाना समाधान अवसर पर नायाब तहसीलदार *तनुजा निगम,* कानूनगो *राजपाल श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार गुप्ता*, लेखपाल सुमित कनौजिया, अनुराग यादव, राहुल शुक्ला, राममिलन मौर्या एवं कोतवाली कछौना से उप निरीक्षक *संतोष कुमार श्रीवास्तव*, *जय सिंह*, *महेन्द्र सिंह*, *हरिन्द प्रसाद*, हेड कांस्टेबल शिवपूजन तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
……………………………..
_*रिपोर्ट ➖ “एस.बी.सिंह सेंगऱ”*_