मैरीनेर्स वाइव्स की ओर से दीपावली की पार्टी का हुआ आयोजन

सिद्धान्त सिंह :

हर बार की तरह इस बार भी दीपावली के मौके पर लखनऊ के ओमेक्स क्लब में मैरीनेर्स की ओर से दीपावली पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें मैरीनेर्स की वाइफ ही शामिल हुई।

पार्टी आयोजक गोल्डी सिंह थी। इस दौरान उन्होंने बताया कि दीपावली हम लोगों का प्रमुख त्योहार है। इस त्योहार पर घर में सभी लोग साथ-साथ रहते है। लेकिन हमारे पति जहाज पर है। हम उनको बहुत मिस कर रहे है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि इस पार्टी में रैप प्रतियोगिता भी रखी गई थी। जिसमें कई महिलाओं को सम्मानित किया गया।