एक नयी दीपावली

छायी हैं नफ़रतें हर जगह
आओ मिलकर
मोहब्बत का
एक नया गीत गाये।
छाया है अविश्वास का
घना अंधकार
यहाँ हर जगह,
आओ मिलकर
विश्वास का एक नन्हा सा
दीया जलायें।
छाया है मृत्यु का
तांडव यहां हर जगह,
आओ मिलकर
नव जीवन का संचार करें।
छाया है महामारी का
प्रकोप यहाँ हर जगह
आओ मिलकर
स्वस्थ जीवन के लिए
ईश्वर के आगे
मिलकर पुकार करें।

राजीव डोगरा
(भाषा अध्यापक)
गवर्नमेंट हाई स्कूल ठाकुरद्वारा
पता- गांव जनयानकड़
पिन कोड -176038
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश
9876777233
rajivdogra1@gmail.com