प्रेम द्विवेदी –
बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पुरवा में शुक्रवार की रात अज्ञात कारणों से महिला ने फांसी लगा ली । प्रेमा उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्री रामनरेश निवासिनी ग्राम मोहाई पोस्ट कछौना का 4 वर्ष पूर्व पुरवा निवासी जसवंत मौर्य पुत्र मुन्नीलाल के यहां विवाह हुआ था । शुक्रवार की रात को अज्ञात कारणों के चलते प्रेमा (35) पत्नी जसवंत मौर्य ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी । मृत्यु का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है।
बघौली प्रभारी निरीक्षक फूलचंद सरोज ने बताया कि इस संबंध में मुझे कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है । वहीं ग्राम प्रधान पुरवा प्रतिनिधि अवधेश ने बताया कि महिला की मृत्यु लंबी बीमारी के चलते हुई है।