बुजुर्ग कृषक मजदूर को आवारा सांड ने पटका मौत

अतरौली- अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम केसरीपुर में खेत बचा रहे वृद्ध कृषक मजदूर को आवारा सांड ने दौड़ा दौड़ाकर कोंख में सींघ में घुसेडकर पटक दिया जिससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई | सूचना मिलने पर रोते चिल्लाते मौके पर पहुंचे परिजन देखकर दंग रह गये परिजन शव को घर उठाकर ले आये |

ग्राम केसरीपुर मजरा मांझगांव निवासी वृद्ध भगवानी अर्कवंशी ग्राम उमरायखेडा के पास अपने भाई ख्गाईलाल का खेत बचा रहा था | खेत में गेहूं और सरसों की फसल खड़ी है | बीती रात आवारा सांड खेत में चरने आ गया तभी वृद्ध सांड को खदेड़ने लगा | इतने में सांड ने वृद्ध पर हमला बोल दिया वृद्ध अपनी जान बचाने के लिए खेत में इधर उधर दौड़ने लगा सांड पीछा पीछा कर करके वृद्ध के कोंख में सींघ घुसेडकर पटक दिया जिससे भगवानी की मौके पर ही मौत हो गई | खेत के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी मौके पर पहुंचे परिजन शव को घर उठा ले गये | इनसेट गोवंश की हत्या की रिपोर्ट अज्ञात पर अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम मंझीगवां शिवपुरी में एक गोवंश की हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है | बजरंग दल के कार्यकर्त्ता आदित्य तिवारी निवासी भरावन ने अज्ञात व्यक्ति पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराइ है | पुलिस का कहना है की गोवंश के अवशेष मिले हैं उनको पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है | आदित्य तिवारी ने बताया की ग्राम हयात गंज के पास गो वंश खेतों में फसलें चर रहा था | तभी किसी ने भाला भोंककर हत्या कर दी है | गोवंश के अवशेष मंझीगवां शिवपुरी के पास डाल दिए गये हैं |

  विकास खंड भरावन परिसर में सोमवार को बीडीओ ने प्रधानो के साथ बैठक करते हुए गांवों में अस्थाई गौशाला बनवाने की चर्चा की जिससे प्रधानो ने जमकर सवालों से जद्दोजहद की । मांझगांव प्रधान रामचन्द्र ने मुद्दा उठाते हुए कहा की यदि अस्थाई गौशाला बनवाये जायेंगे तो बछड़ों और साड़ों के लियए भी प्रबंध किया जाये सांड इतने बलवान है की वह आदमी को पटक दें तो जान चली जाये वही कई और प्रधानो ने सवाल उठाये | बीडीओ ने बताया की जल्द ही कोई न कोई व्यवस्था की जाएगी | इस मौके पर दुलानागर प्रधान कैलाश दीक्षित , राममोहन गिरी सहित कई लोग मौजूद रहे |