सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर ब्लॉक सभागार में आयोजित की गयी गोष्ठी

कछौना (हरदोई): सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर सरकार की जुड़ी उपलब्धियों व योजनाओं को बताया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने कहा योजनाओं को समान भाव से पात्र व्यक्तियों को पहुंचा कर मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य किया है। पूर्ववर्ती सरकारों में सरकारी स्कूलों की काफी दुर्दशा थी। वर्तमान सरकार में मिशन कायाकल्प के तहत स्कूलों में शिक्षण का बेहतर माहौल पैदा किया, जो कान्वेंट स्कूलों को पीछे छोड़ रहे हैं। बुनियादी सुविधाएं बेहतर हो गई हैं। बोर्ड परीक्षाओं में नकल प्रणाली कलंक को दूर किया गया। नकल कारोबार पर लगाम लगाई गयी। चार लाख को नौकरी देकर रोजगार से जोड़ा गया। स्वास्थ्य क्षेत्र में काफी सुधार हुआ। आयुष्मान कार्ड के तहत गरीब लोगों के स्वास्थ्य में एक आर्थिक संबल दिया। सड़कों का निर्माण तेजी से चल रहा है। गांवों को सड़कों से जोड़ने का कार्य किया। जिसमें लोगों का जीवन सुगम हो सके। छुट्टा गौवंशों के संरक्षण व किसानों की फसल बचाने के लिए ग्राम पंचायतों में गौ आश्रय स्थल खुलवाने का कार्य किया गया। बेहंदर ब्लाक में एक वृहद गौशाला खुलवाने का कार्य किया। बालामऊ गांव में गोशाला शीघ्र बनना शुरू हो जाएगा। महिला सशक्तिकरण में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य किया। जिससे महिलाएं घर से निकल कर बराबरी की जिम्मेदारी निर्वहन कर रही हैं।

उपायुक्त राष्ट्रीय आजीविका मिशन, विपिन चौधरी ने कहा सरकार की इच्छाशक्ति का परिणाम है, पूरे जिले में 1022 महिला समूहों का गठन कर उन्हें विभिन्न योजनाओं, उद्योगों, पुष्टाहार, राशन वितरण, सिलाई मशीन, डेयरी उद्योग, ग्रामीण क्षेत्र में बैंकिंग सुविधा, के लिए बीसी सखी का गठन, यूनिफॉर्म सिलाई आदि में भागीदारी कर नए आयाम स्थापित किए। सरकार ने विभिन्न योजनाओं मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आदि योजनाओं में अंतिम व्यक्ति को जोड़ कर मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा सरकार ने सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास पर कार्य किया। सरकार ने जमीनी स्तर पर योजनाओं को उतारा। महिला समूह सुमन गौतम निवासी चौरा ने कहा स्नातक तक पढ़ाई की परंतु ग्रामीण क्षेत्र में कोई कार्य नहीं था। महिला समूह से जुड़ कर मेरी जिंदगी में परिवर्तन आ गया। स्वयं को विकास के साथ अपने साथ गांव की महिलाओं को भी जोड़ा। जिला मंत्री अजय शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा सरकार ने प्रत्येक क्षेत्र में विकास किया। वर्षों से चली आ रही भव्य राम मंदिर बनाकर इतिहास के पन्नों में नाम दर्ज किया। नोडल अधिकारी, अपर जिला अधिकारी संजय सिंह ने सरकार ने विभिन्न योजनाओं को एक मुहिम के रूप में चलाई। जिससे अंतिम व्यक्ति को भी योजना का लाभ मिला। विधायक रामपाल वर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र दिए। महिला समूह की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के बीच कार्य उपलब्ध कराए गये।

इस अवसर पर एडीओ आईएसबी राजेंद्र नाथ पाण्डे, एडीओ पंचायत मेवाराम, ग्राम पंचायत अधिकारी आदर्श कुमार, मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, देव शरण अवस्थी, सुरेश पाल, वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रह्म कुमार सिंह, युवा मोर्चा के अध्यक्ष मयंक सिंह, प्रधानाचार्य राम शंकर शुक्ला, इंद्रपाल कुशवाहा, अनूप दीक्षित, शिवम मिश्रा, निवर्तमान प्रधान कृष्ण कांत सिंह उर्फ गुड्डू, मोहम्मद नसीम पूर्व प्रधान, अनिल सिंह, अमरनाथ वर्मा, गुड्डू, शैलेंद्र कुमार वर्मा, विधायक प्रतिनिधि अनुज गुप्ता, सद्दीक भाजपा नेता खजोहना, इंद्रजीत क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि गणमान्य नागरिक मौजूद रहें। महिलाओं की विशेष भागीदारी रही।

रिपोर्ट- पी०डी० गुप्ता