खंड शिक्षाधिकारी आर.पी. भार्गव और डी.सी. राकेश शुक्ला की अध्यक्षता में मीटिंग का हुआ आयोजन

बेहंदर/हरदोई – ब्लॉक बेहन्दर में खण्ड शिक्षा अधिकारी रामप्रसाद भार्गव की उपस्थिति में समस्त प्रधानाध्यापक/इंचार्ज अध्यापक तथा समस्त शिक्षक संकुल की मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में खंड शिक्षा अधिकारी रामप्रसाद भार्गव के द्वारा समस्त बच्चों का आधार नामांकन अभिभावकों की सहमति पत्र पर हस्ताक्षर सहित, जर्जर विद्यालयों की नीलामी के सन्दर्भ में जाानकारी के साथ विद्यालयों में कम्पोजिट ग्रांट से कराए गए कार्य की जानकारी दी । समस्त विद्यालयों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, बिजली व्यवस्था होनी चाहिए । इस अवसर पर शिक्षकों व बच्चों को निःशुल्क डायरी वितरित की गई ।

यूनिफार्म की गुणवत्ता से संबंधित तथा समस्त विद्यालयों में प्रेरणा तालिका और प्रेरणा सूची चस्पा होनी चाहिए ।समस्त विद्यालयों में आउट ऑफ स्कूल के बच्चो का नामांकन व दिव्यांग बच्चो के शतप्रतिशत नामांकन ,शारदा पोर्टल पर नामांकन तथा मीटिंग में उपस्थिति जिला प्रशिक्षण समन्वयक राकेश शुक्ला ने शिक्षण कार्य को सरल बनाने के सभी शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । सभी शिक्षकों को दीक्षा एप,निष्ठा एप ,रीड अलॉंग एप और संपर्क बैठक एप इन समस्त एप की विधवत जानकारी सभी शिक्षकों को दी तथा सभी को ये सारे एप डाउनलोड करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए ।

मीटिंग में मोहम्मद लियाकत ,रामशरण ,परशुराम वर्मा, मनीष सिंह, नवीन, अतहर, चन्द्रप्रकाश, अनुराग शरण
समस्त प्रधानाध्यापक/इंचार्ज अध्यापक तथा शिक्षक संकुल प्ररभारी उपस्थिति रहे।

अनुराग शरण अस्थाना