क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने डॉ० शिवराज सिंह पटेल के आवास पर पहुँचकर नवचयनित आईएएस शौर्यमन से की मुलाक़ात

कछौना(हरदोई): कस्बे के शौर्यमन ने आईएएस बनकर नगर समेत अपने गांव व जिले का गौरव बढ़ाया। उप्र लोक सेवा आयोग में ऑल इंडिया में 281वीं रैंक प्राप्त की। शौर्यमन ने अपने परिवार, नगर सहित जिले का नाम रोशन किया।

क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने डॉक्टर शिवराज सिंह पटेल के आवास पर पहुंचकर शौर्यमन से मुलाक़ात की और साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य को ढेर सारी शुभकामना दीं। डॉक्टर शिवराज सिंह पटेल के होनहार बेटे शौर्यमन ने परिवार की तपस्या को पूरा किया। माता-पिता का सपना पूरा हो गया। परिवार के लोग काफी गदगद हो हैं। बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। पूरे मोहल्ले में त्यौहार सा माहौल है। शौर्यमन पटेल के मन में बचपन से ही विद्यालय से आईएएस बनने का सपना घर कर गया था। जब विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं में जिलाधिकारी, मुख्य अतिथि बनकर आते थे। उनके विचारों व जीवन शैली में हमेशा आगे की पंक्ति में खड़े रहना, सामाजिक बदलाव में उनकी अहम भूमिका से काफी प्रभावित रहे। उनके मन में आईएएस का लक्ष्य बन गया था, जिसके लिए कड़ी मेहनत कर उसने लक्ष्य को अर्जित कर लिया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, महामंत्री शिवम मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अर्जित वर्मा, नगर प्रमुख प्रतिनिधि विकास विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी, सभासदगण धर्मेंद्र सिंह, अरविंद वर्मा उर्फ कुक्कू, विनीत लाला, युवा नेता दुर्गेश सिंह, मीडिया प्रभारी अनुज कुमार गुप्ता आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट- पी.डी. गुप्ता