कछौना(हरदोई): विधायक संडीला राजकुमार अग्रवाल ने क्षेत्र के आधा दर्जन गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को इलाज हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। जिससे पीड़ित परिवारों में आशा का संचार हो गया है।
तहसील बिलग्राम के ग्राम भूड़ मड़इया के इतवारी लाल पुत्र मूलचंद को इलाज हेतु 25000 रुपये की सहायता की है। तहसील बिलग्राम के ग्राम ईश्वरपुर साँई निवासी धनीराम पुत्र गिरजाशंकर को 40000 रुपये की आर्थिक सहायता, विकास खंड कछौना के कलौली के संग्राम सिंह पुत्र महेश सिंह को 75000 रुपये की आर्थिक सहायता, तहसील संडीला के ग्राम केशवपुर के श्री प्रकाश पुत्र पोखई को 125000 रुपये की आर्थिक सहायता, तहसील संडीला के ग्राम हयात गंज के ब्रिजेश पुत्र रामप्रसाद को 70000 रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। विधायक के इस कदम की आम जनमानस में काफी सराहना हो रही है ।
रिपोर्ट- पी.डी. गुप्ता