कछौना(हरदोई): सभासद हाजी जमील अहमद की तरफ से बुधवार की शाम गौसगंज मार्ग पर उनके निजी आवास पर रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। रोजेदारों ने नमाज अदा करने के बाद रोजा इफ्तार किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र कुमार नगर पंचायत कछौना पतसेनी के सभासदगण, नागरिक फुरकान मियां, मेराज मंसूरी, शाहनवाज मंसूरी, कुर्बान सहित काफी संख्या में पुरुष, महिलाएं, बच्चों व रोजेदारों ने भाग लिया ।
रिपोर्ट- पी०डी० गुप्ता