ट्रक- डीसीएम की भिड़ंत से गई दो की जान

कन्नौज के गुरसहायगंज से बैंगन लादकर देवरिया जा रही डीसीएम की रोड के किनारे खड़े ट्रक की टक्कर लग जाने से डीसीएम चालक और वाहन स्वामी बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुसेड़ा निवासी मुकेश यादव ( 28) पुत्र होरीलाल तथा क्लीनर सोनू शर्मा ( 18) पुत्र श्रीराम निवासी ग्राम ब्योली थाना बांगरमऊ, उन्नाव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । डीसीएम की भिड़ंत देवरिया जिले में चपरतला चौकी के पास हुई । खबर लिखे जाने तक पोस्टमार्टम नहीं हुआ था तथा परिजन पहुंच चुके थे ।


घटना के बाद गांव में मचा कोहराम


घटना की सूचना मिलने पर पूरे गांव में मातम फैल गया। मुकेश अपने भाइयों में सबसे छोटा था व गाड़ी चलाकर अपना जीवनयापन करता था जबकि सोनू गाड़ी पर क्लीनर का काम करता था।