बीमारी से पीड़ित दिव्यांग की मदद को चौकी इंचार्ज ने आगे बढ़ाए हाथ

शिव यादव-

माधौगंज क्षेत्र के गांव दौलतयारपुर निवासी सर्वेश जिनकी लगभग सात माह पूर्व छत से नीचे गिर जाने से रीढ़ की हड्डी टूट गई थी और शरीर के नीचे का भाग निष्क्रिय हो गया था। धनाभाव के चलते इलाज संभव नहीं हो पाया। जमीन भी गिरवी पर पड़ी है। सर्वेश के पांच बच्चे हैं जिनमें एक पुत्र व चार पुत्रियां हैं।‌ इनकी मदद के लिए रेलवेगंज चौकी इंचार्ज राहुल सिंह सिसौदिया ने अपने हाथ आगे बढ़ाए हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर राशन सामग्री , स्कूल बैग ‌, कपड़े व आर्थिक मदद दी व भविष्य में भी हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।