भाजपा की फीकी पड़ती चमक

लोकसभा की चार और विधानसभा की सीटों के लिए हुए उप-चुनाव के नतीजे घोषित कर हो गये हैं। उत्‍तर प्रदेश में सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी को कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा है। राष्‍ट्रीय लोक दल उम्मीदवार तबस्‍सुम हसन ने भाजपा की मृगांका सिंह को 44 हजार से अधिक वोटों से हराकर कैराना सीट जीत ली है। समाजवादी पार्टी के नईमुल हसन नूरपुर विधानसभी सीट से विजयी हुए हैं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार अवनी सिंह को पांच हजार से अधिक वोटों से पराजित किया।

महाराष्‍ट्र में पालघर लोकसभा सीट, भारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवार राजेन्‍द्र गावित ने जीत ली है, उन्होंने शिव सेना के श्रीनिवास वनगा को 29 हजार से अधिक वोटों से हराया। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी के हेमन्त पटाले भंडारा-गोंदिया संसदीय सीट पर राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मधुकर काकड़े से 48 हजार से अधिक वोटों से हार गए हैं। नगालैंड में एकमात्र लोकसभा सीट पर पीपुल्‍स डेमोक्रेटिक गठबंधन के तोखेहो येपथोमी विजयी रहे हैं। उन्होंने नेशनल पीपुल्‍स फ्रंट के अपोक जमीर को एक लाख 73 हजार से अधिक वोटों से हराया।


  1. राष्‍ट्रीय लोक दल उम्मीदवार तबस्‍सुम हसन ने कैराना लोकसभा जीती ।
  2. महाराष्‍ट्र में पालघर लोकसभा सीट, भारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवार राजेन्‍द्र गावित ने जीती ।
  3. भंडारा-गोंदिया संसदीय सीट पर राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मधुकर काकड़े जीते ।
  4. नगालैंड में एकमात्र लोकसभा सीट पर पीपुल्‍स डेमोक्रेटिक गठबंधन के तोखेहो येपथोमी विजयी ।

विधान सभा की स्थिति इस प्रकार रही ….

  1. यूपी में समाजवादी पार्टी के नईमुल हसन नूरपुर विधानसभा सीट से विजयी ।
  2. बिहार में जोकीहाट सीट राष्‍ट्रीय जनता दल के शहनवाज आलम ने जीती है ।
  3. महाराष्ट्र की पलूस कादेगाँव विधान सभा से कांग्रेस के वी. पी. कदम ने जीती ।
  4. केरल में चेंगानूर सीट पर एल डी एफ के साजी चेरियन विजयी रहे हैं ।
  5. मेघालय में कांग्रेस की मिआनी डी शिरा ने अम्‍पाती सीट जीत ली है । मिआनी डी शिरा मुकुल संगमा की बेटी हैं ।
  6. पंजाब में शाहकोट सीट पर कांग्रेस के हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया ने विजय हासिल की है ।
  7. उत्‍तराखंड में थराली विधानसभा सीट भाजपा की मुन्‍नीदेवी शाह ने जीती है ।
  8. पश्चिम बंगाल में महेशतला सीट सत्‍ताधारी तृणमूल कांग्रेस के दुलाल दास की झोली में गई है।
  9. झारखंड में प्रमुख विपक्षी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा की बविता देवी ने गोमिया सीट जीत ली है।
  10. झारखंड  की सिल्‍ली विधानसभा भी झारखंड मुक्ति मोर्चा की सीमा महतो ने जीत ली ।
  11. कर्नाटक में कांग्रेस ने राजराजेश्‍वरी नगर सीट जीती है।