मोहब्बत मरी नहीं
बेवफाई का शिकार हो गई
शिद्दत से निभाने वाले आज भी हैं।
यह दुनिया खाली नहीं
मुफ्त में खिलाने वालों से
सिंह आज भी जिंदा है।
थोड़ी सेवा कर गरीबों की
फोटो खिंचवा
मदद करना एक रिवायत हो गई
प्रभु दूर नहीं तुमसे
आस पास है तेरे दिल के
नासमझी हमारी दुश्मन हो गई।
मोहब्बत मरी नहीं
बेवफाई का शिकार हो गई।
उदयवीर भारद्वाज
मंदिर रोड, कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश