कछौना-हरदोई- कस्बे सहित आसपास के ग्रामीणों का 29 सदस्यों का जत्था बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शन को अमरनाथ रवाना हुआ।
रविवार की सुबह करीब 12:00 बजे कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र के रामकुमार , नंदकिशोर , अशोक मनीष, महेंद्र , शोभित, रमन, जितेंद्र सिंह लाला सहित उन्तीस लोगो का जत्था बाबा अमरनाथ के दर्शन को अमरनाथ रवाना हुआ जत्थे की अगुवाई कर रहे नंद किशोर विश्वकर्मा ने बताया कि विगत छः वर्षों से लगातार वह लोग जुलाई महीने में बाबा अमरनाथ के दर्शन हेतु 7 दिन की यात्रा पर जाते हैं। यात्रियों को स्टेशन छोड़ने आए परिजनों ने भक्तो का मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दीं व सभी अमरनाथ यात्रियों की मंगल यात्रा के लिए बाबा बर्फानी से प्रार्थना की।