कौशांबी के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में 7 अक्टूबर को दिन दहाड़े पत्रकार फराज अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी । इस घटना का खुलासा आज कौशाम्बी पुलिस ने कर दिया।
फराज अहमद की हत्या में शामिल एक युवक को आला कत्ल सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पत्रकार हत्याकांड का खुलासा पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता के दौरान किया है।
पूरा मुफ्ती थाना क्षेत्र के महगाव मलाक मोइनुद्दीनपुर निवासी फराज असलम पुत्र मोहम्मद असलम एक सप्ताहिक समाचार पत्र के स्थानीय संवाददाता थे। 7 अक्टूबर को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी।
हत्याकांड के खुलासे में जो तथ्य उभरकर आए हैं उसके मुताबिक महगाव निवासी सीबू उर्फ सैफुलहक संगठित अपराध के धंधे में लिप्त था और संगठित अपराध की मुखबिरी पत्रकार फराज पुलिस से बराबर किया करते थे। जिसके चलते इसके पहले भी गोवध अधिनियम में पुलिस ने गिरफ्तार कर सीबू को जेल भेज दिया था जेल जाते समय सीबू ने पत्रकार फ़राज़ को धमकी दी थी कि तुमने पुलिस से मेरी मुखबिरी की है । हम तुम्हें छोड़ेंगे नहीं और मौका मिलते ही पुलिस मुखबिरी के शक में सीबू ने पत्रकार फराज असलम की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रेस वार्ता के दौरान हत्यारोपी सीबू ने गुनाह कबूल किया है। पत्रकार की हत्या करने वाले पर इसके पहले भी दो मुकदमे दर्ज हैं इन मुकदमों में वह जमानत पर है। पुलिस ने हत्यारोपित को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
जिला ब्यूरो चीफ कौशाम्बी से एम डी मौर्य की रिपोर्ट