साहसिक कार्य करने वाले 06 से 18 साल के बच्चों को राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार दिये जायेगेंः- सुशील कुमार सिंह

                जिला प्रोबेशन/जिला बाल संरक्षण अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी से कहा है कि वर्ष 2018 में राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार हेतु सामाजिक बुराई और अपराध के खिलाफ साहसिक कार्य करने वाले 06 से 18 साल के बच्चों दिये जायेगें।
             श्री सिंह ने सम्बन्धित अधिकारियों कहा है कि राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार हेतु योग्य बच्चों का चयन 31 जुलाई 2018 तक कर समस्त औपचारिकतायें पूर्ण कर उनके कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें ताकि प्रस्ताव शासन को समय से भेजें जा सकें।