बालामऊ गाँव के दो सगे भाइयों को मिला ‘नेल्सन मंडेला इंस्पायर अवॉर्ड 2025’

लेखन और समाजसेवा के लिए मिली पहचान

हरदोई। जिले के बालामऊ गाँव की माटी ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। गाँव के दो सगे भाई—डॉ. राघवेन्द्र कुमार और आदित्य त्रिपाठी—को नेल्सन मंडेला इंस्पायर अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें फेमस पीपुल्स इंडिया वर्ल्ड की ओर से सामाजिक कार्यों और साहित्यिक योगदान के लिए दिया गया है।

डॉ. राघवेन्द्र कुमार एक आयुर्वेदाचार्य, लेखक, हरदोई पत्रकार एसोसिएशन अहिरोरी मण्डल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। जबकि उनके छोटे भाई आदित्य त्रिपाठी प्राथमिक विद्यालय, प्रतापपुर कोथावां, हरदोई में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। दोनों भाइयों को यह अवॉर्ड उनकी किताबों और समाज के प्रति निरंतर सेवाभाव के लिए अलग-अलग श्रेणियों में प्रदान किया गया।

डॉ. राघवेन्द्र को इससे पहले एचडीएफसी बैंक और श्री अरविन्दो सोसाइटी द्वारा शिक्षा क्षेत्र में शून्य लागत आधारित नवाचार के लिए 2019 में सम्मानित किया गया था। साथ ही उन्हें 2024 में पत्रकारिता और लेखन के लिए एशिया टैलेंट अवॉर्ड भी मिल चुका है।

वहीं आदित्य त्रिपाठी को वैक बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा 2023 में शिक्षा के क्षेत्र में बेस्ट टीचर अवॉर्ड और 2024 में एशिया टैलेंट अवॉर्ड प्रदान किया गया था। वे शिक्षा, प्रेरणा और शैक्षिक लेखन के क्षेत्र में देशभर में चर्चित नाम हैं।

पिछले 15 वर्षों से दोनों भाई ह्यूमन वेलफेयर सोसायटी और महर्षि विवेकानंद ज्ञानस्थली के साथ मिलकर गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दे रहे हैं। इसके साथ ही सई नदी संरक्षण अभियान और लोकभारती संस्था के साथ मिलकर सई नदी बचाने की मुहिम भी चला रहे हैं।

डॉ. राघवेन्द्र की दो हिन्दी और एक अंग्रेज़ी पुस्तक प्रकाशित हो चुकी हैं, जबकि आदित्य त्रिपाठी की एक अंग्रेज़ी पुस्तक ‘भूले-बिसरे क्रांतिकारी’ विषय पर प्रकाशित हुई है। दोनों भाई सक्रिय रूप से कविताएं और लेख लिखते रहते हैं, जो विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्मों पर प्रकाशित होते रहते हैं।

अवॉर्ड प्राप्त करने पर आदित्य त्रिपाठी ने कहा, “कोई भी अवॉर्ड समाज की ओर से मिली स्वीकृति होती है, जो हमें और अच्छा करने के लिए प्रेरित करता है।”

इस उपलब्धि के साथ ही बालामऊ गाँव का नाम राष्ट्रीय मंच पर एक बार फिर रोशन हुआ है। गाँववासियों में खुशी की लहर है और जिलेभर में इस खबर को लेकर गर्व का माहौल है।

BalamauKaGaurav

HardoiPride

MandelaInspireAward2025

NelsonMandelaAwardWinners

RaghvendraKumar

AdityaTripathi

SikshaAurSamajSeva

YuvaPrerna

AsiaTalentAwardees

DeshKeNirmata

HindiWriters

InspirationForYouth

EducationHeroes

PrideOfUP

SocialServiceIcons

KalamKeSipahi

TeacherWithImpact

AyurvedaAndAwareness

SanskritiAurSahitya