युवा मंच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता के पदचिन्हों पर उनकी प्रेरणा से संगठन के ज़िलाप्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में एसके फील्ड स्थित कटोरी देवी अनाथ आश्रम में एवं मथुरिया चौक स्थित दिव्यांग बच्चों के साथ नववर्ष 2020 का स्वागत संगठन के द्वारा गुब्बारों से स्थल को सज़ाया गया, साथ ही बच्चों 2020 की मंगलकामना का केक काटकटकर संगठन के युवाओं के द्वारा उपहार वितरित कर मनाया गया ।
युवा मंच संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जोशी ने इस अवसर पर बताया कि युवा हुहुल्लड़ से अलग हटकर हम संगठन के युवाओं प्रेरणा देकर दिव्यांग एवं अनाथ बच्चों के साथ नववर्ष का स्वागत कर रहे है इनकी चेहरे की मुस्कान संगठन के प्रत्येक युवा के लिये एक दुवा एक मंगलकारी सन्देश है समाज के कुछ कर्तव्य इन बच्चों के प्रति खुशियों को बांटना है हम युवा मंच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता के आदर्शों को प्रेरणा स्त्रोत मानकर ऐसी समाज के कार्यो में अलख जागाने का कार्य हम संगठन के माध्यम से युवाओं में समय समय पर सदेश देते है और मार्गदर्शित करते है कि इन बच्चों को बदायूँ के स्नेह प्रेम और आशिर्वाद की ज़रूरत है ।
युवा मंच संगठन के ज़िलप्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने कहा कि हम सब युवा मंच संगठन के युवा सौभाग्यशाली है जो इन बच्चों के साथ खुशियों को बांट पा रहे है और आवाहन करते है बदायूँ जनपद से इन दिव्यांग और अनाथ बच्चों का साथी बनें और इनके साथ समय ज़रूर व्यतीत करें इन्हें आप सबकी ज़रूरत है ।
संगठन के बदायूँ विधानसभा प्रभारी यश मशीह ने कहा संगठन के माध्यम से ऐसा कार्य कर सच मे अपार सुख की अनुभूति हो रही है और नववर्ष 2020 में हम प्रण लेते है समय समय पर यहाँ आते रहेंगे और इन बच्चों को बड़े भाइयों की तरह स्नेह प्रेम देते रहेंगे और अधिक अधिक अन्य लोगो को भी इस ओर आकर्षित कर जागरूक करेंगें ।
इस मौके पर सचिन सूर्यवंशी, रोहिताश शर्मा, फैसल कादरी, सूर्या सिंह, आशीष शर्मा, रणवीर सिंह, सुमित शर्मा, राज शर्मा, सुमित पटेल, रॉनी जॉन, विपिन कश्यप, रतन शाक्य, निर्मल, हनी, मोनू, नीशू, शिवम्, ललित यादव व अभिषेक आर्य मौजूद रहे ।