कछौना (हरदोई):- दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांंगों हेतु कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण योजना के तहत ब्लाक परिसर में पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पंजीकृत दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, कान की मशीन आदि उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
दिव्यांगजन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, एक फोटो उपलब्ध कराएं, जिससे उनका पंजीकरण किया जाए । प्रचार-प्रसार के अभाव में मात्र 11 दिव्यांग जनों का पंजीकरण किया गया, जिन्हें भविष्य में निर्धारित तिथि पर उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। जिसमें महिला कल्याण विभाग से शैलेंद्र पाठक, खादी ग्रामोद्योग विभाग से रामशरण, जिला दिव्यांगजन विभाग से रेखा आदि मौजूद रहे। क्षेत्र के वंचित दिव्यांगजन कल भी शिविर में आकर निःशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। विकास खंड के प्रभारी बीडीओ राजेंद्र नाथ पांडे, एडीओ कृषि शेर सिंह, वरिष्ठ लेखाकार अनिल कुमार व नेहरू युवा केंद्र कछौना के पूर्व एनवाईवी देवेंद्र कुमार आदि दिव्यांग महिला व पुरुष शिविर में मौजूद रहे।